एम.पी. पी.पी.टी 2019 (MP PPT 2018) – Hindi

एम.पी. पी.पी.टी 2019 (MP PPT 2019) – Hindi. एम.पी. पी.पी.टी (MP PPT) 2019 उत्तर कुंजी जारी कर दी गयी हैं | इस परीक्षा का आयोजन मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB) द्वारा किया जाता है| इस परीक्षा को एम.पी. व्यापम (MP Vyapam) के नाम से भी जाना जाता है| मध्य प्रदेश प्री-पॉलिटेक्निक परीक्षा एक राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा है| इस परीक्षा के माध्यम से छात्र मध्य प्रदेश के विभिन्न सरकारी एवं प्राइवेट संस्थानों के विभिन्न पॉलिटेक्निक कोर्सेज मे प्रवेश ले सकते है| छात्र इस लेख के द्वारा एम.पी. पी.पी.टी (MP PPT 2019 )परीक्षा की महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते है|

Madhya Pradesh.jpg

Content in this Article
hide

महत्वपूर्ण तिथियाँ 2019

कार्यक्रम तिथियाँ
ऑनलाइन आवेदन-पत्र की शुरुआत 12 मार्च 2019
आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 अप्रैल 2019
आवेदन-पत्र मे सुधार करने की आरम्भ तिथि 12 मार्च 2019
सुधार करने की अंतिम तिथि 5 अप्रैल 2019
प्रवेश पत्र जारी 11 अप्रैल 2019
परीक्षा की तिथि 15 अप्रैल 2019
मॉडल उत्तर कुंजी जारी 18 अप्रैल 2019
परीक्षाफल की घोषणा मई 2019

एम.पी. पी.पी.टी 2019 उत्तर कुंजी

एम.पी. पी.पी.टी परीक्षा की उत्तर जी 18 अप्रैल को जारी कर दी गयी हैं | छात्र उत्तर कुंजी को ऑनलाइन माध्यम द्वारा देख सकते हैं | उत्तर कुंजी में परीक्षा में पूछे गए सभी प्रश्नों के सही उत्तर होंगे | उत्तर कुंजी द्वारा छात्र अपने रफ़ मार्क्स जाँच सकते है |

एम.पी. पी.पी.टी परीक्षाफल 2019 (Result)

MP PPT (एम.पी. पी.पी.टी) 2019 का परीक्षाफल मई 2019 मे घोषित किया जायेगा| परीक्षा का परिणाम देखने के लिए छात्रों को अपना अनुक्रमांक एवं जन्म तिथि दर्ज करनी होगी| छात्रों के द्वारा प्राप्त किये गये अंको के आधार पर बोर्ड एक मेरिट सूचि तैयार करेगी| इस मेरिट सूचि के आधार पर छात्रों को पॉलिटेक्निक कोर्स मे प्रवेश दिया जायेगा|

एम.पी. पी.पी.टी काउंसलिंग 2019 (Counselling)

MP PPT (एम.पी. पी.पी.टी) 2019 काउंसलिंग प्रक्रिया परीक्षा के परिणाम घोषित होने के कुछ दिनों बाद आरम्भ की जाएगी| काउंसलिंग प्रक्रिया ऑफलाइन माध्यम से ही करायी जाएगी| काउंसलिंग के समय छात्रों को कॉलेज एवं कोर्स का चयन करना होगा जिसमे वे प्रवेश लेना चाहते है| काउंसलिंग के दौरान छात्रों को अपने मूल दस्तावेजों का सत्यापन करवाना होगा| सीट आवंटित होने के बाद छात्रों को उस जरूरी दस्तावेज तथा शुल्क के साथ कॉलेज मे प्रस्तुत होना होगा |

काउंसलिंग के लिए जरुरी दतावेज

  • 10th मार्कशीट एवं पासिंग प्रमाण-पत्र |
  • MP PPT 2019 प्रवेश-पत्र एवं परीक्षा फल |
  • अधिवास (Domicile) प्रमाण-पत्र |
  • जाति प्रमाण-पत्र |
  • PWD प्रमाण-पत्र |
  • फोटो पहचान पत्र |
  • पासपोर्ट आकार की फोटो |

एम.पी. पी.पी.टी आवेदन पत्र 2019

  • MP PPT आवेदन पत्र 2019 (MP PPT 2019 Application Form) केवल ऑनलाइन माध्यम से ही भरा जायेगा|
  • छात्र आवेदन पत्र को 12 मार्च 2019 के अंतिम सप्ताह से प्राप्त कर सकते हैं|
  • छात्रों को फ़ोटो, हस्ताक्षर और अपनी हैण्ड राइटिंग की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी |
  • छात्रों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से ही करना होगा|
  • छात्र अपने भरे हुए आवेदन-पत्र का प्रिंटआउट लेकर जरुर रख ले|

आवेदन शुल्क

  • सामान्य वर्ग के छात्रों के लिए आवेदन शुल्क रु. 400/- है|
  • आरक्षित वर्ग के छात्रों को रु. 200/- का भुगतान करना होगा|
  • आवेदन शुल्क क्रेडिट कार्ड/ डेबिट कार्ड/ नेट बैंकिंग एवं kiosk पोर्टल से जमा किया जा सकता है|

आवेदन के लिए पात्रता

छात्र परीक्षा को पात्रता (Eligibility Criteria) निचे से देख सकते हैं |

  • राष्ट्रीयता:  आवेदक को भारतीय मूल का नागरिक होना चाहिए|
  • अधिवासी पात्रता:  छात्र के पास मध्य प्रदेश राज्य का अधिवास होना जरुरी है|
  • शैक्षिक योग्यता:  छात्र को 10वी की परीक्षा किसी मान्य बोर्ड द्वारा उत्तीर्ण की होनी चाहिए|
  • जो छात्र ग्रेस अंको के साथ पास हुए है वे भी इस परीक्षा मे बैठ सकते है|
  • विषय:  आवेदक को 10वी परीक्षा को गणित, रसायन और भौतिक विज्ञान से पास करना होगा|
  • प्रतिशत मानदंड:  परीक्षा मे शामिल होने के लिए छात्रों को 10वी परीक्षा में 35% अंको के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक है|

परीक्षा का प्रारूप

यहाँ छात्र MP PPT परीक्षा का प्रारूप (Exam Pattern) के बारे मे पूरी जानकारी ले सकता हैं |

  • परीक्षा का माध्यम:  परीक्षा ऑनलाइन माध्यम द्वारा करायी जाएगी|
  • परीक्षा की भाषा:  प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में पूछा जायेगा|
  • प्रश्नों का प्रकार:  इस परीक्षा में बहु-वैकल्पिक प्रश्न पूछे जाएँगे |
  • परीक्षा की अवधि:  इस परीक्षा के लिए 2 घंटे का समय प्रदान किया जाएगा |
  • प्रश्नों की संख्या:  कुल 150 प्रश्न पूछे जायेंगे|
विषय प्रश्नों की संख्या पूर्णांक
भौतिक विज्ञान 50 50
रसायन विज्ञान 50 50
गणित 50 50
पूर्णांक 150 150

एम.पी. पी.पी.टी पाठ्यक्रम 2019

MP PPT परीक्षा के लिए पाठ्यक्रम (Syllabus) 10वीं कक्षा के स्तर का होगा | छात्र एम.पी. पी.पी.टी परीक्षा की तैयारी लिए भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान एवं गणित के विषयों से पढ़ सकते है| परीक्षा मे अच्छे अंक लाने के लिए छात्रों को पाठ्यक्रम के अनुसार तैयारी करनी चाहिए |

परीक्षा की तैयारी

  • छात्र परीक्षा की तैयारी (Preparation Tips) के लिए पहले पूरा पाठ्यक्रम सही ढंग से जाँच ले|
  • सभी विषयों को बराबर समय दे एवं उसके अनुसार अधयन्न करे|
  • परीक्षा के कुछ समय पहले मुश्किल सवालो को हल करने का प्रयत्न न करे|
  • अच्छे अधयन्न के लिए सही पुस्तकों का चयन करे|
  • छात्र पिछले वर्षो के प्रश्न पत्रों को हल करके परीक्षा के प्रारूप की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं |

एम.पी. पी.पी.टी प्रवेश-पत्र 2019

छात्र MP PPT (एमपी पी.पी.टी) 2019 के प्रवेश-पत्र (MP PPT 2019 Admit Card) को वेबसाइट से ऑनलाइन  माध्यम द्वारा प्राप्त कर सकते है| परीक्षा के दिन छात्रों को अपने साथ एक फोटो पहचान पत्र (Photo ID) लाना अनिवार्य है| बिना फ़ोटो पहचान पत्र और प्रवेश पत्र के किसी छात्र को परीक्षा केंद्र में आने की अनुमति नहीं दी जाएगी| प्रवेश-पत्र मे छात्र की निज़ी तथा परीक्षा से सम्बंधित जानकारी सम्मिलित होंगी जैसे अनुक्रमांक, परीक्षा का दिवस, परीक्षा का स्थान, आदि |

1 photos of the "एम.पी. पी.पी.टी 2019 (MP PPT 2018) – Hindi"

Madhya Pradesh.jpg

close